देश की खबरें | आदमपुर उपचुनाव जीतेगा इनेलो प्रत्याशी : चौटाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश के आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में इनेलो के उम्मीदवार की जीत निश्चित है।

जींद, दो सितंबर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश के आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में इनेलो के उम्मीदवार की जीत निश्चित है।

चौटाला ने कहा कि इनेलो 25 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल का सम्मान दिवस समारोह फतेहाबाद में आयोजित कर रहा है जिसमें देश एवं प्रदेश के कई नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला शुक्रवार को जींद की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि इनेलो जिला परिषद से लेकर सरपंच व पंच का चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है। भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में इस सरकार ने गदर मचाया हुआ है, नौकरियों की बोली लगी हुई है।

उन्होंने दावा किया कि 2024 में हरियाणा प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी से लेवल-7 कर्मचारियों को ₹3.32 लाख तक का नुकसान! HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर पड़ सकता है बड़ा असर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो