देश की खबरें | घायल मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौटीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिब्बत में घोड़े से गिरकर घायल हुईं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में छोड़कर भारतीय भूभाग में स्थित गुंजी शिविर लौट आयी हैं जहां से सोमवार सुबह उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

पिथौरागढ़, 20 जुलाई तिब्बत में घोड़े से गिरकर घायल हुईं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में छोड़कर भारतीय भूभाग में स्थित गुंजी शिविर लौट आयी हैं जहां से सोमवार सुबह उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा के दूसरे दल में शामिल लेखी तिब्बत में दार्चिनी में घोड़े से गिरकर चोटिल हो गयी थीं जिसके बाद उन्हें वहीं से अपनी यात्रा बीच में छोड़कर गुंजी लौटना पड़ा।

पिथौरागढ़ के जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद ने कहा, “दार्चिन में घायल श्रद्धालु (लेखी) को चीन के अधिकारियों ने लिपुलेख तक पहुंचाया जहां से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मी उन्हें गुंजी शिविर तक ले आए हैं।”

दार्चिन वह स्थान हैं जहां से कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की परिक्रमा शुरू होती है।

जिला प्रशासन लेखी को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाने के लिए मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहा था लेकिन ऐसा न होने की स्थिति में अब उन्हें सोमवार सुबह भेजा जाएगा।

धारचूला के उपजिलाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम ठीक न होने के कारण लेखी रात गुंजी में ही बिताएंगी।

उन्होंने बताया, “गुंजी में वह आईटीबीपी के चिकित्सकों की निगरानी में हैं। वह सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए गुंजी से रवाना होंगी।”

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट