जरुरी जानकारी | बुनियादी ढांचे, ग्रामीण विकास पर खर्च बढ़ाने, कर राहत से बढ़ेगी खपत: बजट प्रतिक्रिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्यम वर्ग के लिए प्रस्तावित आयकर राहत और ग्रामीण विकास के लिए निवेश में वृद्धि से खपत को बढ़ावा मिलेगा। रोजमर्रा की जरूरतों का सामान (एफएमसीजी) और उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों ने बजट प्रस्तावों पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही।

नयी दिल्ली, एक फरवरी मध्यम वर्ग के लिए प्रस्तावित आयकर राहत और ग्रामीण विकास के लिए निवेश में वृद्धि से खपत को बढ़ावा मिलेगा। रोजमर्रा की जरूरतों का सामान (एफएमसीजी) और उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों ने बजट प्रस्तावों पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित उपायों से न केवल मुद्रास्फीति और बढ़ती लागत का बोझ कम होगा, बल्कि समग्र खपत को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी।

भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने कहा कि बजट में कारोबार को आसान बनाने, घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और भारत को वैश्विक व्यापार में अधिक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

टेलीविजन विनिर्माताओं ने कहा कि टचस्क्रीन डिस्प्ले टीवी पर सीमा शुल्क दोगुना करने और ओपन सेल के निर्माण के लिए कच्चे माल पर शुल्क में कमी करने के सरकार के प्रस्ताव से इस क्षेत्र में स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आयकर में छूट से मध्यम वर्ग इस क्षेत्र में अधिक खर्च करेगा।

जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) समेत जम्मू-कश्मीर के कई उद्योग संगठनों ने बजट को संतुलित बताया और उम्मीद जताई कि सरकार इस क्षेत्र में एक बड़े पर्यटन स्थल के विकास की घोषणा करेगी।

सिंगापुर भारतीय व्यापार समुदाय ने भी आम बजट का स्वागत किया और कहा कि इससे घरेलू खपत और आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा। सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसआईसीसीआई) के अध्यक्ष नील पारेख ने कहा कि विशिष्ट क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने का निर्णय एक सकारात्मक कदम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी