देश की खबरें | गुजरात चुनाव से पहले प्रभावशाली पाटीदार नेता नरेश पटेल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाटीदार नेता और श्री खोडलधाम न्यास के अध्यक्ष नरेश पटेल ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

राजकोट (गुजरात), 22 अक्टूबर पाटीदार नेता और श्री खोडलधाम न्यास के अध्यक्ष नरेश पटेल ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

यह बैठक गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले हुई है, जिसकी घोषणा जल्द होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि इस बैठक से आगामी चुनावों में पार्टी की संभावनाएं और बेहतर होंगी।

बैठक के दौरान पटेल के साथ मौजूद खोडलधाम न्यास के न्यासी रमेश तिलारा ने कहा कि उन्होंने मोदी से ‘‘सद्भावना मुलाकात’’ की। तिलारा ने कहा कि प्रधानमंत्री को खोडलधाम न्यास का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया गया, लेकिन उन्होंने अभी तारीख की पुष्टि नहीं की है।

बैठक के बारे में पूछे जाने पर सी आर पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ता खुद बहुत मजबूत हैं। लेकिन अगर खोडलधाम न्यास जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक और धार्मिक संस्थान के प्रमुख ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की है, तो मेरा मानना है कि आगामी चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निर्धारित लक्ष्य हासिल हो जाएगा।’’

प्रमुख सामाजिक-धार्मिक संस्था श्री खोडलधाम न्यास राजकोट जिले के कागवड में माता खोडियार के मंदिर का प्रबंधन करता है। माता खोडियार लेउवा पटेल समुदाय की संरक्षक देवी हैं।

माना जाता है कि पटेल का गुजरात में संख्यात्मक रूप से महत्वपूर्ण पाटीदार समुदाय में काफी प्रभाव है। हालांकि, पटेल ने अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखी है। राजनीति में संभावित प्रवेश के बारे में महीनों की अटकलों के बाद नरेश पटेल ने इस साल जून में घोषणा की थी कि वह किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।

विपक्षी दल कांग्रेस ने भी उस समुदाय का समर्थन हासिल करने की कोशिश में पटेल को लुभाने की कोशिश की थी, जो सौराष्ट्र क्षेत्र में उसके लिए महत्वपूर्ण है। पटेल को आखिरी बार 28 सितंबर को कांग्रेस की रैली के दौरान खोडलधाम मंदिर में पार्टी के प्रदेश प्रमुख जगदीश ठाकोर, सांसद शक्तिसिंह गोहिल और पार्टी के अन्य नेताओं से मिलते देखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड