देश की खबरें | महंगाई ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ा, कुंभकरण की नींद सो रही सरकार : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सब्जियों की कीमतों में उछाल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सब्जियों की कीमतों में उछाल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है।

राहुल गांधी ने दिल्ली के कालकाजी इलाके की एक सब्जी मंडी का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरे का एक वीडियो मंगलवार को अपने विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह वीडियो ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर लिखा, "कुछ दिनों पहले एक स्थानीय सब्जी मंडी में पहुंच कर ग्राहकों के साथ खरीददारी करते हुए विक्रेताओं से बातचीत की। यह जाना कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने किस तरह से सभी को परेशान कर रखा है। लोग बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं और आम ज़रूरत की छोटी-छोटी चीजों पर समझौता करने पर मजबूर हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने लहसुन, मटर, मशरूम और दूसरी सब्जियों के भाव पर चर्चा की और लोगों के असली अनुभव सुने। 400 रुपये किलो लहसुन और 120 रुपये किलो मटर ने कैसे सबके बजट को हिला दिया है। लोग खाएंगे क्या और बचाएंगे क्या।"

उनके मुताबिक, उन्होंने चाय पर बात करते हुए गृहणियों के जीवन की परेशानियों को नज़दीक से जाना कि किस प्रकार आमदनी वहीं रुकी हुई है और महंगाई लगातार बेतहाशा बढ़ रही है, किस प्रकार बचत असंभव हो गयी है और किस प्रकार सिर्फ खाने के खर्च पूरे करने के कारण 10 रुपये का रिक्शा भाड़ा भी जुटा पाना मुश्किल हो गया है।

राहुल ने कहा, "महंगाई का असर आपको भी महसूस हो रहा है। हमें बताएं, आप किस प्रकार इस समस्या से जूझ रहे हैं - बाज़ार का हाल तो पता ही है, आप भी अपने निजी अनुभव हमारे साथ साझा करें।"

राहुल गांधी ने यह वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया, "बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट - कुंभकरण की नींद सो रही सरकार।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज