देश की खबरें | देश में महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति विस्फोटक : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति विस्फोटक हो रही है।

जयपुर, 14 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति विस्फोटक हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सबसे बड़ी स्थिति जो देश के अंदर है... महंगाई और बेरोजगारी है की स्थिति विस्फोटक हो रही है।’’

गहलोत ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश में रोजगार के लिए निवेश की आवश्यकता बताते हुए कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने कौशल विकास पर जोर देते हुए कहा, ‘‘सबको सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती तो बेरोजगारों को कहीं न कहीं रोजगार के लिए इस लायक बनाया जाना चाहिए कि वे निजी क्षेत्र में जा सकें।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में पर्यटन उद्योग और मजबूत हो। अधिक से अधिक पर्यटक राजस्थान आएं जिससे रोजगार के अधिकाधिक अवसर पैदा हो सकें।’’

उन्होंने कहा कि पर्यटन एक बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है और दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था इससे जुड़ी गतिविधियों पर ही निर्भर करती है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस क्षेत्र को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पर्यटन उद्योग फिर से पटरी पर लौटे।

गहलोत ने देशभर में पेपर लीक मामले की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में, उत्तर प्रदेश में, मध्य प्रदेश में, दिल्ली में, केंद्र सरकार के कई विभागों के अंदर जब भर्ती निकली, वहां पेपर लीक हो गए। उन्होंने कहा कि इसकी तह में जाने की आवश्यकता है कि पूरे देश में इस तरह के गिरोह क्यों काम करने लगे हैं और यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड