विदेश की खबरें | कनाडा की सेना में कट्टरपंथियों की घुसपैठ: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह रिपोर्ट सशस्त्र बलों के सेवानिवृत्त सदस्यों की एक समिति द्वारा विभिन्न मामलों पर एक वर्ष तक की गई समीक्षा पर आधारित है,जिसमें सेना के कुछ जवानों और हिंसक कट्टरपंथियों तथा नफरत फैलाने वाले समूहों के बीच संबंधों की अनेक घटनाओं पर गौर किया गया है।

यह रिपोर्ट सशस्त्र बलों के सेवानिवृत्त सदस्यों की एक समिति द्वारा विभिन्न मामलों पर एक वर्ष तक की गई समीक्षा पर आधारित है,जिसमें सेना के कुछ जवानों और हिंसक कट्टरपंथियों तथा नफरत फैलाने वाले समूहों के बीच संबंधों की अनेक घटनाओं पर गौर किया गया है।

रिपोर्ट में सेना में कट्टरपंथियों की संदिग्ध मौजूदगी को ‘‘बढ़ते नैतिक, सामाजिक तथा अभियानगत मुद्दे’’के तौर पर वर्णित किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ सलाहकार समिति के परामर्शों में रक्षा टुकड़ियों के सभी प्रमुखों की शिक्षा और उनके लिए प्रशिक्षण की जरूरत पर लगातार जोर दिया गया।’’

आनंद ने कहा कि सरकार ने सेना की संस्कृति को बदलने में मदद के लिए बड़ी राशि निर्धारित की है, लेकिन कोई विशेष नए कदमों का जिक्र नहीं किया गया।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल वायेने इरे ने कहा कि सेना को निजता से जुड़े मामलों के बीच तालमेल बैठाने की जरूरत है और जवानों के सोशल मीडिया पोस्ट आदी की निगरानी में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।

रिपोर्ट के अनुसार कनाडा की सेना में श्वेत जवानों की संख्या करीब 71 प्रतिशत है,वहीं मूल निवासियों और महिलाओं की संख्या बेहद कम है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now