जरुरी जानकारी | भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये उद्योग, सरकार को भागीदारी निभानी होगी: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिये उद्योग और सरकार को भागीदारी निभाते हुये काम करना होगा।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिये उद्योग और सरकार को भागीदारी निभाते हुये काम करना होगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कारोबारी समुदाय के साथ-साथ स्टार्टअप की क्षमता पर भरोसा जताया और कहा कि इनके बूते अगले 25 से 30 साल में भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष अर्थव्यवस्था बन सकता है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना, कहा-वो लोग विरोध कर रहे हैं जिन्हें ये पता नहीं कि प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे, राहुल गांधी बता दे कि भिंडी कैसे लगती है.

उद्योग मंडल इंडियन चैंबर ऑफ कामर्स द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, ‘‘लेकिन जो चुनौती है, उसे हमें स्वीकार करना है। जब 2047 में हम आजादी के 100 साल मना रहे होंगे, क्या हम दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प नहीं ले सकते?’’

उन्होंने कहा कि आज दुनिया एक मजबूत वैश्विक आपूर्तिकर्ता श्रृंखला के लिये भारत को एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में देख रही है।

यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.

मंत्री ने कहा, ‘‘अगर हमने आज इस अवसर को नहीं पकड़ा, हमारी आने वाली पीढ़ी, हमें कभी माफ नहीं करेगी। यह हमारा कर्तव्य है। हममें से प्रत्येक को इस अवसर का लाभ उठाना है, आत्मनिर्भर भारत को अपना मंत्र, प्रेरणा, लक्ष्य बनाना है।’’

गोयल ने कहा कि आत्मनिर्भर होने का मतलब दुनिया के साथ जुड़ाव को समाप्त करना नहीं है बल्कि इसके उलट भागीदारी को वैश्विक स्तर पर बढ़ाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आधुनिक प्रौद्योगिकी, उपकरणों का आयात करना चाहिए जो बेहतर तरीके से काम करने में हमारी मदद कर सकता है। यह बड़े पैमाने पर, बेहतर गुणवत्ता, बेहतर उत्पादक मानक, लागत प्रतिस्पर्धी विनिर्माण में मददगार हो सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\