जरुरी जानकारी | सरकार और नीतियों की निरंतरता से उद्योग को उच्च वृद्धि का भरोसा: मारुति सुजुकी प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर सी भार्गव ने मंगलवार को कहा कि भारत ने तेज आर्थिक वृद्धि और लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था के बीच विरोधाभास को गलत साबित कर दिया है।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर सी भार्गव ने मंगलवार को कहा कि भारत ने तेज आर्थिक वृद्धि और लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था के बीच विरोधाभास को गलत साबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार और नीतियों की निरंतरता से उद्योग को लगातार उच्च वृद्धि का विश्वास मिलता है।

भार्गव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित कंपनी की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों से कहा कि भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं इसे एक सतत और अधिक समतापूर्ण समाज की ओर ले जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग और सरकार 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक-दूसरे के साथ काम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ वर्षों में मैंने लोगों को यह तर्क देते हुए सुना है कि तेज आर्थिक वृद्धि और लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था के बीच वास्तव में मेल नहीं हैं। हमारे देश ने इस सोच को साबित कर दिया है।''

अपनी बात पर जोर देते हुए भार्गव ने कहा, ''हम अब दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं, और हमारे प्रधानमंत्री सबसे सम्मानित वैश्विक नेताओं में से एक हैं।''

उन्होंने कहा कि समय-समय पर दुनिया ने देखा है कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति कितने प्रतिबद्ध हैं। हाल के आम चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसने एक बार फिर दिखाया कि करोड़ों लोग शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर सकते हैं और उस प्रक्रिया के परिणामों को स्वीकार कर सकते हैं।

भार्गव ने हालांकि स्वीकार किया कि समान और तीव्र आर्थिक वृद्धि तथा विकास के लिए नीतियों और रणनीतियों को स्थिर होने में कुछ समय लगा है।

उन्होंने साथ ही जोड़ा, ''...लेकिन हमने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से सही रास्ता खोज लिया। यह दुनिया के कई हिस्सों और हमारे पड़ोस में जो हमने देखा है, उसके बिल्कुल विपरीत है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\