देश की खबरें | पंजाब के औद्योगिक संघों ने विद्युत नियामक उपायों के खिलाफ प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बिजली संकट के बीच राज्य के कई औद्योगिक संघों ने कारखानों पर लागू विद्युत नियामक उपायों के खिलाफ शनिवार को लुधियाना में विरोध प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़, 10 जुलाई पंजाब में बिजली संकट के बीच राज्य के कई औद्योगिक संघों ने कारखानों पर लागू विद्युत नियामक उपायों के खिलाफ शनिवार को लुधियाना में विरोध प्रदर्शन किया।

संकट से निपटने के उपायों के तहत, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने 11 जुलाई तक रोलिंग मिलों और इंडक्शन फर्नेस सहित कारखानों में बिजली आपूर्ति में कटौती की है।

पीएसपीसीएल ने कहा है कि लंबे समय तक सूखा पड़ने, कृषि क्षेत्र से बिजली की बढ़ती मांग और तलवंडी साबो बिजली संयंत्र की इकाइयों के बंद होने के मद्देनजर नियामक उपाय किए गए हैं।

विरोध करने वाले संघों ने दावा किया कि कारखानों को बिजली आपूर्ति में कटौती के मद्देनजर औद्योगिक इकाइयों को अपना संचालन बंद करना पड़ रहा है, जो कोविड-19 महामारी के कारण कारखानों के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के बाद सामान्य स्थिति में वापस आ गए थे।

ऑल इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड फोरम के बैनर तले उद्योग प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और कहा कि वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर को पूरा करने में सक्षम नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि पीएसपीसीएल के उपायों की वजह से उत्पादन की कमी के कारण औद्योगिक इकाइयों को भारी नुकसान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू