जरुरी जानकारी | इंडस्ट्रियल यूनियन ने सरकार से व्यावसायिक स्वास्थ्य, सुरक्षा की स्थिति में सुधार का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडस्ट्रियल ग्लोबल यूनियन ने भारत में अपने सहयोगियों के साथ सरकार से देश में व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा की स्थिति में सुधार करने का आग्रह किया है।

ठाणे, आठ जुलाई इंडस्ट्रियल ग्लोबल यूनियन ने भारत में अपने सहयोगियों के साथ सरकार से देश में व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा की स्थिति में सुधार करने का आग्रह किया है।

इंडस्ट्रियल के कार्यकारी समिति के सदस्य संजय वाधवकर ने यहां एक बयान में कहा कि यूनियन ने बुधवार को एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में यह मांग की।

बयान के अनुसार देश भर में मई 2020 से जून 2021 के बीच रासायनिक और खनन उद्योगों में लगभग 116 औद्योगिक दुर्घटनाओं में लगभग 231 श्रमिक मारे गए।

इंडस्ट्रियल ने कहा कि ये आंकड़े मुख्यधारा की मीडिया रिपोर्ट और उसके सहयोगी मजदूर संघों द्वारा मिली जानकारी पर आधारित हैं, और दुर्घटनाओं तथा मौतों की वास्तविक संख्या कहीं अधिक हो सकती है।

इंडस्ट्रियल के सहायक महासचिव केमल ओजकान ने कहा कि भारत सरकार को औद्योगिक दुर्घटनाओं का विश्लेषण करने और मूल कारणों और गलतियों की पहचान करने के लिए एक विशेषज्ञ आयोग का गठन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार और नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और सुरक्षा संकट को तुरंत दूर करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Gujarat: सोशल मीडिया पर महिला बनकर की शादी, सच सामने आने पर पति ने की 'पत्नी' की हत्या, राजकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी