जरुरी जानकारी | अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन 11.7 प्रतिशत बढ़ा, 16 माह का उच्चस्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अक्टूबर में 16 माह के उच्चस्तर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। विनिर्माण, खनन एवं बिजली क्षेत्रों के बढ़िया प्रदर्शन से यह तेजी आई है।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर देश की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अक्टूबर में 16 माह के उच्चस्तर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। विनिर्माण, खनन एवं बिजली क्षेत्रों के बढ़िया प्रदर्शन से यह तेजी आई है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर अक्टूबर, 2023 में 16 महीनों के उच्चस्तर 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गई।

एक साल पहले के समान माह में औद्योगिक उत्पादन में 4.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 10.4 प्रतिशत बढ़ा।

खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 13.1 प्रतिशत रही जबकि बिजली क्षेत्र के उत्पादन में 20.4 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले साल की समान अवधि में यह 5.3 प्रतिशत रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें