जरुरी जानकारी | अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि घटकर 4.2 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) इस साल अप्रैल में 4.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 12 जून भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) इस साल अप्रैल में 4.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) अप्रैल, 2022 में 6.7 प्रतिशत बढ़ा था। वहीं मार्च में औद्योगिक उत्पादन 1.7 प्रतिशत बढ़ा था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल, 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 4.9 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 5.6 प्रतिशत बढ़ा था।

समीक्षाधीन माह के दौरान बिजली उत्पादन में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं अप्रैल, 2022 में बिजली उत्पादन की वृद्धि दर 11.8 प्रतिशत रही थी।

इसी तरह खनन उत्पादन की वृद्धि भी अप्रैल में घटी है। यह अप्रैल में घटकर 5.1 प्रतिशत रही है। एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 8.4 प्रतिशत बढ़ा था।

उपयोग पर आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पूंजीगत सामान क्षेत्र का उत्पादन अप्रैल में 6.2 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 12 प्रतिशत बढ़ा था।

समीक्षाधीन महीने में टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र का उत्पादन 3.5 प्रतिशत घट गया। एक साल पहले इस क्षेत्र का उत्पादन 7.2 प्रतिशत बढ़ा था। उपभोक्ता गैर-टिकाऊ सामान क्षेत्र के उत्पादन में अप्रैल में 10.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 0.8 प्रतिशत घटा था।

ढांचागत/निर्माण क्षेत्र की वस्तुओं के उत्पादन में 12.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन चार प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन महीने में प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन 1.9 प्रतिशत बढ़ा। अप्रैल, 2022 में प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में 10.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

वहीं मध्यवर्ती वस्तुओं की उत्पादन वृद्धि अप्रैल में घटकर 0.8 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 7.1 प्रतिशत बढ़ा था।

वित्त वर्ष 2022-23 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत रही थी। वहीं 2021-22 में औद्योगिक उत्पादन 11.4 प्रतिशत बढ़ा था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट