जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन फरवरी में 5.6 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली, खनन और विनिर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन में इस साल फरवरी महीने में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल बिजली, खनन और विनिर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन में इस साल फरवरी महीने में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापा जाने पर औद्योगिक उत्पादन फरवरी 2022 में 1.2 प्रतिशत बढ़ा था। वहीं इस साल जनवरी में औद्योगिक उत्पादन 5.5 प्रतिशत बढ़ा था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन इस साल फरवरी में 5.3 प्रतिशत रहा। एक साल पहले इसमें 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आलोच्य महीने में खनन उत्पादन 4.6 प्रतिशत पर स्थिर रहा। बिजली उत्पादन में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में फरवरी में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र का उत्पादन आलोच्य महीने में चार प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले फरवरी महीने में इसमें 9.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

गैर-टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन फरवरी में 12.1 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 6.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं के क्षेत्र में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में इस साल फरवरी में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

मध्यवर्ती वस्तुओं के उत्पादन में आलोच्य महीने में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 4.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

बीते वित्त वर्ष 2022-23 के पहले 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में औद्योगिक उत्पादन 5.5 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 12.5 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड