जरुरी जानकारी | औद्योगिक उत्पादन मई में 5.2 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विनिर्माण और खनन क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश में औद्योगिक उत्पादन इस साल मई में 5.2 प्रतिशत बढ़ा है। इससे पिछले महीने अप्रैल में इसमें 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई विनिर्माण और खनन क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश में औद्योगिक उत्पादन इस साल मई में 5.2 प्रतिशत बढ़ा है। इससे पिछले महीने अप्रैल में इसमें 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन पिछले साल मई में 19.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘मार्च, 2020 के बाद से कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न असामान्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पिछले साल के इसी महीने की वृद्धि के आंकड़े को देखा जाना चाहिए।’’

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन इस साल मई में 5.7 प्रतिशत बढ़ा। जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 20.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

बिजली उत्पादन में आलोच्य महीने में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि पिछले साल मई महीने में यह 20.7 प्रतिशत रही थी।

खनन क्षेत्र के उत्पादन में इस साल मई महीने में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 11.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

उपयोग आधारित वर्गीकरण के आधार पर पूंजीगत वस्तुओं की वृद्धि दर आलोच्य महीने 8.2 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी महीने में 53.3 प्रतिशत थी।

टिकाऊ उपभोक्ता सामानों का उत्पादन मई महीने में 1.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 59.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

गैर-टिकाऊ उपभोक्ता सामानों के उत्पादन में मई महीने में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में यह 1.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं के मामले में वृद्धि दर आलोच्य महीने में 14 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 18.4 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन इस साल मई में 3.5 प्रतिशत बढ़ा जो एक साल पहले इसी महीने में 17.8 प्रतिशत बढ़ा था।

मध्यवर्ती वस्तुओं का उत्पादन मई में 1.6 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 17.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान औद्योगिक उत्पादन में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 12.9 प्रतिशत रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड