जरुरी जानकारी | औद्योगक उत्पादन नवंबर में 7.1 प्रतिशत बढ़ा, पांच महीने का उच्चस्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में नवंबर, 2022 में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह पांच महीने का उच्चस्तर है।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से देश के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में नवंबर, 2022 में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह पांच महीने का उच्चस्तर है।

बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के जरिये मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन में इससे पहले अक्टूबर में 4.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी। पहले, जून 2022 में इसमें रिकॉर्ड 12.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र में नवंबर, 2022 में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वहीं खनन उत्पादन आलोच्य महीने में 9.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में वृद्धि दर 4.9 प्रतिशत थी। बिजली उत्पादन 12.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि एक साल पहले नवंबर महीने में यह 2.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

आंकड़ों के अनुसार, पूंजीगत सामान खंड में नवंबर महीने में 20.7 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

टिकाऊ उपभोक्ता और गैर-टिकाऊ उपभोक्ता सामान के मामले में वृद्धि दर आलोच्य महीने में क्रमश: 5.1 प्रतिशत और 8.9 प्रतिशत रही। इन दोनों क्षेत्रों में पिछले साल नवंबर महीने में गिरावट आई थी।

बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं के क्षेत्र में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी है। नवंबर महीने में इनमें 12.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि 2021 के इसी महीने में यह 3.1 प्रतिशत रही थी।

आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं और मध्यवर्ती वस्तुओं का उत्पादन सुधरकर आलोच्य महीने में क्रमश: 4.7 प्रतिशत और तीन प्रतिशत रहा।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में औद्योगिक उत्पादन में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह एक साल पहले इसी अवधि के 17.6 प्रतिशत से कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड