जरुरी जानकारी | जून में औद्योगिक उत्पादन 3.7 प्रतिशत बढ़ा, तीन महीने का निचला स्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि इस साल जून महीने में तीन माह के निचले स्तर 3.7 प्रतिशत पर रही। मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि धीमी पड़ी है।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त देश में औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि इस साल जून महीने में तीन माह के निचले स्तर 3.7 प्रतिशत पर रही। मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि धीमी पड़ी है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापे जाने वाले औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल इसी महीने में कमजोर तुलनात्मक आधार के कारण 12.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

इससे पहले, मार्च 2023 में आईआईपी में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। उसके बाद, अप्रैल में बढ़कर यह 4.5 प्रतिशत और मई महीने में 5.3 प्रतिशत रही थी।

आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में अप्रैल-जून के दौरान 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 2022 की इसी तिमाही में 12.9 प्रतिशत थी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘मार्च, 2020 के बाद से कोविड-19 महामारी के कारण असामान्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष की इसी अवधि में विभिन्न क्षेत्रों में हुई वृद्धि दर का विश्लेषण किया जाना चाहिए।’’

आईआईपी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जून, 2023 में 3.1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। बिजली उत्पादन में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 16.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

इक्रा लि. की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘‘आईआईपी में सालाना आधार पर वृद्धि जून, 2023 में उम्मीद से कम रही और यह तीन महीने के निचले स्तर 3.7 प्रतिशत पर आ गई। इससे बुनियादी उद्योग की वृद्धि से जो उम्मीद बंधी थी, वह सही साबित नहीं हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तिमाही आधार पर वृद्धि दर में गिरावट का कारण विनिर्माण क्षेत्र का कमजोर प्रदर्शन है। हालांकि, आलोच्य महीने में कम बारिश से खनन और बिजली क्षेत्र की वृद्धि में सुधार देखने को मिला।’’

खनन उत्पादन में आलोच्य महीने में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में क्षेत्र का उत्पादन 7.8 प्रतिशत बढ़ा था।

उपयोग आधारित वर्गीकरण के तहत पूंजीगत वस्तुओं के खंड में इस साल जून में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो एक साल पहले इसी महीने में 28.6 प्रतिशत थी।

टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में आलोच्य महीने में 6.9 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 25.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

गैर-टिकाऊ उपभोक्ता सामान का उत्पादन इस साल जून महीने में 1.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 2.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं की वृद्धि दर आलोच्य महीने में 11.3 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी महीने में 9.4 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में जून, 2023 में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में क्षेत्र का उत्पादन 13.8 प्रतिशत बढ़ा था।

मध्यवर्ती वस्तुओं का उत्पादन जून महीने में 4.5 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\