जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 72 प्रतिशत घटकर 604 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का जून, 2025 को समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत घटकर 604 करोड़ रुपये रहा है।

मुंबई, 28 जुलाई निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का जून, 2025 को समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत घटकर 604 करोड़ रुपये रहा है।

इंडसइंड बैंक खराब कर्ज की पहचान करने और वायदा-विकल्प खंड में कथित अनियमितताओं से जूझ रहा है। बैंक ने एक साल पहले इसी अवधि में 2,171 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

इंडसइंड बैंक को मार्च, 2025 तिमाही में 2,329 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 14,420.80 करोड़ रुपये रह गई, जबकि इससे एक साल पहले इसी तिमाही में यह 14,988.38 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में मुख्य शुद्ध ब्याज आय भी 5,408 करोड़ रुपये से घटकर 4,640 करोड़ रुपये रह गई।

हालांकि शुल्क और अन्य आय में अपेक्षाकृत सीमित गिरावट हुई, और यह आंकड़ा सालाना आधार पर 2,442 करोड़ रुपये से घटकर 2,157 करोड़ रुपये रहा।

इंडसइंड बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात जून, 2025 में बढ़कर 3.64 प्रतिशत हो गया, जो मार्च, 2025 में 3.13 प्रतिशत था, लेकिन तिमाही आधार पर प्रावधान 2,522 करोड़ रुपये से घटकर 1,760 करोड़ रुपये रह गया।

इंडसइंड बैंक के चेयरमैन सुनील मेहता ने कहा कि बैंक ने जून तिमाही में अच्छे परिणाम दिए हैं, जो मार्च तिमाही की तुलना में मजबूत सुधार दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट