जरुरी जानकारी | इंद्रप्रस्थ गैस ने शुरू किया बैटरी अदला-बदली स्टेशन ‘एनर्जी कैफे’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी खुदरा सीएनजी कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) ने बैटरी अदला-बदली स्टेशन के लिये पुणे की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी काइनेटिक ग्रीन के साथ गठजोड़ किया है। इस स्टेशन पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के ‘डिस्चार्ज’ बैटरी को पूरी तरह से ‘चार्ज’ बैटरी से बदला जाएगा।

नयी दिल्ली, 17 मार्च देश की सबसे बड़ी खुदरा सीएनजी कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लि. (आईजीएल) ने बैटरी अदला-बदली स्टेशन के लिये पुणे की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी काइनेटिक ग्रीन के साथ गठजोड़ किया है। इस स्टेशन पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के ‘डिस्चार्ज’ बैटरी को पूरी तरह से ‘चार्ज’ बैटरी से बदला जाएगा।

आईजीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘गठजोड़ के तहत आईजीएल और काइनेटिक बैटरी अदला-बदली स्टेशन स्थापित करेंगे। इसकी शुरुआत दिल्ली क्षेत्र से हुई है। इन स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन बैटरी अदल-बदल कर सकेंगे।’’

उपयोगकर्ता आसानी से अपने फोन पर ‘एनर्जी कैफे मोबाइल ऐप’ डाउनलोड कर उसके जरिये निकटतम बैटरी अदला-बदली स्टेशन का पता लगा सकते हैं। वे उपलब्ध बैटरी में से बुकिंग बुक कर सकते हैं और डिजिटल भुगतान माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। उन्हें उतना ही भुगतान करना होगा, जितना उन्होंने चार्ज बैटरी का उपयोग किया है।

कंपनी के अनुसार, ‘‘बैटरी अदला-बदली व्यवस्था के तहत इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों को बिना लिथियम ऑयन बैटरी के बेचा जा सकता है। चालक उपयोग के आधार पर भुगतान कर बैटरी ले सकते हैं...।’’

आईजीएल ने दावा किया कि इससे इलेक्ट्रिक वाहन की लागत लगभग आधी हो सकती है। इससे न केवल इनके दाम पेट्रोल-डीजल वाहनों के बराबर हो सकते हैं बल्कि उससे कम भी हो सकते हैं।

आईजीएल के प्रबंध निदेशक ए के जना ने कहा कि बैटरी अदला-बदली समाधान ई-वाहनों (ईवी) अपनाने को काफी बढ़ावा देगा।

काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड की संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस फिरोदिया मोटवानी ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि यह समाधान भारत में ईवी क्षेत्र में क्रांति लाएगा...आज, हमने पहले दो स्टेशन शुरू किये हैं और 2022 में 50 स्टेशन स्थापित करने की योजना है...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू