Indore Election Controversy: कांग्रेस नेता के घर-दफ्तर पर हमले के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

इंदौर में दो दिन पहले लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान हुए विवाद में कांग्रेस के एक नेता के घर और दफ्तर में तोड़-फोड़, पथराव एवं मारपीट के मामले में बुधवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

Representative Image

इंदौर, 15 मई : इंदौर में दो दिन पहले लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान हुए विवाद में कांग्रेस के एक नेता के घर और दफ्तर में तोड़-फोड़, पथराव एवं मारपीट के मामले में बुधवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस वारदात में एक नाबालिग बच्ची समेत दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे. परदेशीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद यादव उर्फ बब्बू के घर और इससे सटे दफ्तर में सोमवार (13 मई) को तोड़-फोड़ एवं पथराव के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वारदात के दौरान एक नाबालिग बच्ची और एक अन्य व्यक्ति को पीट दिया था जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं थी. थाना प्रभारी ने बताया कि यादव के दफ्तर में आरोपी चाकू लेकर घुसे थे और सड़क के पेवर्स ब्लॉक उखाड़कर कांग्रेस नेता के परिसर के दरवाजों, खिड़कियों और कार के शीशे तोड़ दिए थे. यह भी पढ़ें : बीजेपी-कांग्रेस की नाक का सवाल क्यों बनीं यूपी की ये सीटें?

द्विवेदी ने बताया कि 13 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान नंदा नगर के एक मतदान केंद्र पर यादव और आरोपियों में शामिल कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद कांग्रेस नेता के घर और दफ्तर पर हमला किया गया था. उन्होंने बताया कि वारदात का सीसीटीवी फुटेज देखकर अन्य आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड