विदेश की खबरें | इंडोनेशिया ने अवैध रूप से तेल स्थानांतरित करने के संदेह में ईरानी टैंकर जब्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशिया की तटरक्षक इकाई के प्रमुख आन कुर्निया ने बताया कि ईरान के झंडे वाले ‘एमटी अरमान 114’ को शुक्रवार को जब्त किया गया, जिसमें 30 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की कीमत का 2,72,569 टन (23 लाख बैरल) कच्चा तेल था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इंडोनेशिया की तटरक्षक इकाई के प्रमुख आन कुर्निया ने बताया कि ईरान के झंडे वाले ‘एमटी अरमान 114’ को शुक्रवार को जब्त किया गया, जिसमें 30 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की कीमत का 2,72,569 टन (23 लाख बैरल) कच्चा तेल था।

उन्होंने बताया कि इसे नटुना जलक्षेत्र के निकट इंडोनेशिया के विशेष आर्थिक क्षेत्र में कैमरून के झंडे वाले टैंकर ‘एमटी एस टिनोस’ में अवैध रूप से तेल स्थानांतरित करने के आरोप में जब्त किया गया।

इंडोनेशिया के एक तटरक्षक पोत को तड़के कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला और उसने दोनों टैंकर के पास जाने की कोशिश की।

कुर्निया ने कहा कि ईरानी टैंकर ने मलेशियाई जलक्षेत्र की ओर भागने की कोशिश की और रुकने के लिए कई संकेत और चेतावनी दिए जाने के बावजूद टैंकर नहीं रुका।

उन्होंने बताया कि ईरानी टैंकर में तीन यात्री भी थे। उन्होंने बताया कि उसे इंडोनेशिया की तट रक्षक इकाई ने अपने मलेशियाई समकक्षों की मदद से बाद में पकड़ लिया।

कुर्निया ने बताया कि टैंकर के कैप्टन और चालक दल के 28 सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

कैप्टन मिस्र का और चालक दल के सदस्य सीरिया के नागरिक हैं। कैमरून के झंडे वाला टैंकर भाग गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें