विदेश की खबरें | इंडोनेशिया: सुलावेसी द्वीप के पास यात्री जहाज में लगी आग, पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि इस यात्री जहाज में सवार 280 से अधिक लोगों को बचाया गया तथा और लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने बताया कि इस यात्री जहाज में सवार 280 से अधिक लोगों को बचाया गया तथा और लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

इंडोनेशियाई फ्लीट कमांड के कमांडर वाइस एडमिरल डेनिह हेंड्राटा ने बताया कि केएम बार्सिलोना 5 नामक जहाज तालौद से उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनाडो की ओर जा रहा था, तभी तालिसे के पास इसमें आग लग गई।

उन्होंने बताया कि नौसेना के तीन जहाजों को मौके पर भेज दिया गया है और अब तक 284 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को निकाला जा चुका है।

हेंड्राटा ने बताया कि बचाव अभियान में स्थानीय मछुआरों की भी मदद ली गई, जिन्होंने कुछ लोगों को बचाया, जो अशांत पानी में बहकर पास के द्वीपों की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बचाव दल ने एक गर्भवती महिला सहित पांच लोगों के शव बरामद किए हैं।

अधिकारी के अनुसार, अभी तक यह नहीं पता चला है कि इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं तथा जहाज पर सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सटीक संख्या भी उपलब्ध नहीं है।

हेंड्राटा ने कहा, ‘‘हम अभी भी लोगों को सुरक्षित रूप से निकालने पर ध्यान दे रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में यात्री जहाज में आग लगने के बाद समुद्र में कूदते हुए नजर आ रहे हैं और उनमें से अधिकतर ने लाइफ जैकेट पहनी हुई हैं। जहाज में भीषण आग लग गई है और धुएं का काला गुबार निकलता हुआ नजर आ रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट