खेल की खबरें | इंडोनेशिया ओपन: श्रीकांत, प्रणय क्वार्टर फाइनल में, सिंधू बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट में सीधे गेम में जीत दर्ज कर गुरुवार को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का सफर दूसरे दौर में हार के साथ खत्म हो गया।

जकार्ता, 15 जून किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट में सीधे गेम में जीत दर्ज कर गुरुवार को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का सफर दूसरे दौर में हार के साथ खत्म हो गया।

पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में लक्ष्य ने श्रीकांत को कड़ी टक्कर दी लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके अनुभवी खिलाड़ी ने 45 मिनट तक चले मैच को 21-17 22-20 से अपने नाम किया।

दोनों खिलाड़ियों के तीन मैचों श्रीकांत की यह तीसरी जीत है।

सातवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने हांगकांग के एंगस लोंग को 43 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-16 से मात दी।

दुनिया की 14वें नंबर की महिला एकल खिलाड़ी सिंधू दूसरे दौर के मैच में चीनी ताइपे की दुनिया की तीसरी रैंकिंग की खिलाड़ी ताइ जू यिंग से 18-21 16-21 से हार गयी।

सिंधू पिछली दो टूर्नामेंटों में शुरुआती दौर में बाहर हो गई थीं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइ जू के खिलाफ सिंधू को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गये 24 मुकाबलों में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने 19 मैच अपने नाम किये हैं।

सिंधू की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। 

पुरुष एकल के मैच में लक्ष्य ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए 4-0 की बढ़त बना ली लेकिन श्रीकांत ने लय हासिल करने के बाद वापसी की। इसके बाद दोनों 17-17 की बराबरी पर पहुंच गये।

श्रीकांत ने अब आक्रामक रूख अपनाया और लगातार चार अंक जुटाकर पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दोनों के बीच दूसरे सेट में भी कड़ा मुकाबला जारी रही। एक समय दोनों का स्कोर 13-13 था। श्रीकांत ने लगातार छह अंक बनाकर 20-14 की बढ़त बना ली।

विश्व चैम्पियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता लक्ष्य ने दमदार वापसी करते हुए स्कोर को 20-20 कर दिया।

श्रीकांत ने अनुभव का लाभ उठाते हुए लगातार दो अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अगले दौर में उनके सामने चीन के ली शी फेंग की चुनौती होगी। फेंग ने एक अन्य मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त सिंगापुर के लोह कीन यू को 21-19 21-14 से हराया।

प्रणय के सामने तीसरे दौर में जापान के कोडाई नारोका की चुनौती होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज