देश की खबरें | भारत-अमेरिका संबंध मेरे लिए ‘बहुत व्यक्तिगत’ हैं: उषा वेंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने भारत-अमेरिका संबंध को अपने लिए ‘‘बेहद व्यक्तिगत’’ बताया।

वाशिंगटन, तीन जून अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने भारत-अमेरिका संबंध को अपने लिए ‘‘बेहद व्यक्तिगत’’ बताया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच संबंधों के लिए यह ‘‘बहुत अच्छा अवसर’’ है, क्योंकि दोनों देशों के रिश्ते ‘‘उतार-चढ़ाव वाले’’ रहे हैं।

वेंस ने यहां अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) नेतृत्व शिखर सम्मेलन के आठवें संस्करण में कहा, ‘‘यह एक बहुत ही व्यक्तिगत संबंध है, क्योंकि मेरे परिवार के सदस्य भारत में रहते हैं और मेरे परिवार के कई सदस्य यहां अमेरिका में भी रहते हैं और मैं बचपन से भारत आती जाती रही हूं तथा वहां अपने परिवार के सदस्यों से मिलती रही हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमेशा से एक ऐसा संबंध रहा है जिसे मैंने व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना है।’’

कार्यक्रम में भारत और अमेरिका के प्रमुख सरकारी, व्यापारिक और समुदाय से जुड़े नेता उपस्थित थे।

दोनों देशों के बीच संबंधों के बारे में उनके दृष्टिकोण को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में वेंस ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छे अवसरों का समय है। मुझे लगता है कि अगर मेरे पति यहां होते, तो वह भी यही बात कहते।’’

उन्होंने यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष और जेसी2 वेंचर्स के संस्थापक एवं सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) जॉन चैंबर्स द्वारा आयोजित अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा, ‘‘जाहिर है अमेरिका और भारत के संबंधों में कई बार उतार-चढ़ाव आए हैं... लेकिन वर्तमान में मुझे लगता है कि अगले चार वर्षों में और भविष्य में कई बड़े अवसर प्राप्त होने वाले हैं। यहां एक स्थापित भारतीय-अमेरिकी आबादी है और भारत में इतने सारे लोग हैं जो देश को जानते हैं और यहां के लोगों को जानते हैं जो बेहतरीन काम कर रहे हैं, बड़े अवसर प्राप्त कर रहे हैं।’’

यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद ‘क्वाड’ समूह के व्यापारिक जगत से जुड़े अग्रिम व्यक्तियों को यूएसआईएसपीएफ शिखर सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा।

यूएसआईएसपीएफ एक स्वतंत्र गैर-लाभकारी संस्था है जो अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू