जरुरी जानकारी | भारत-पाक तनाव: एचसीएलटेक की चंडीगढ़, गुरुग्राम, नोएडा में घर से काम करने की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार टकराव बढ़ने के मद्देनजर आईटी कंपनी एचसीएलटेक ने शुक्रवार को चंडीगढ़, गुरुग्राम और नोएडा कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए घर से काम करने (डब्ल्यूएफएच) का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, नौ मई भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार टकराव बढ़ने के मद्देनजर आईटी कंपनी एचसीएलटेक ने शुक्रवार को चंडीगढ़, गुरुग्राम और नोएडा कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए घर से काम करने (डब्ल्यूएफएच) का निर्देश दिया।

सूत्रों ने बताया कि डब्ल्यूएफएच व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर पर फैसला रविवार को सरकारी परामर्श और मौजूदा सुरक्षा स्थिति के आधार पर लिया जाएगा।

कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसियों द्वारा किए गए ड्रोन और गोलाबारी के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंताओं के बीच यह फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सेना ने आठ-नौ मई की रात को ड्रोन तथा अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पूरे पश्चिमी सीमा क्षेत्र में कई हमले किए, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट कर दिया गया।

भारतीय सेना ने कहा कि हमलों को ‘‘ प्रभावी ढंग से विफल ’’ कर दिया गया है।

इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान