देश की खबरें | भारत-बांग्लादेश के बीच महानिरीक्षक स्तर की बैठक में सीमा पर अपराधों की रोकथाम पर रहा जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बांग्लादेश सीमा गार्ड (बीजीबी) शुक्रवार को सीमा पर अपराध की रोकथाम और शांति सुनिश्चित करने के उपायों का विस्तार करने पर सहमत हुए। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, 27 नवंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बांग्लादेश सीमा गार्ड (बीजीबी) शुक्रवार को सीमा पर अपराध की रोकथाम और शांति सुनिश्चित करने के उपायों का विस्तार करने पर सहमत हुए। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक सुशांत कुमार नाथ ने कहा कि महानिरीक्षक स्तर के दो दिवसीय सीमा समन्वय सम्मेलन के दौरान भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे कई स्थानों पर एकल पंक्ति बाड़ बनाए जाने जैसे कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़े | सौर ऊर्जा से रोशन होगा यूपी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- 2022 तक स्थापित होंगी 10700 MW क्षमता की परियोजनाएं.

यह सम्मेलन शुक्रवार को अगरतला स्थित बीएसएफ के क्षेत्रीय मुख्यालय सलबगान में समाप्त हुआ।

नाथ ने संवाददाताओं से कहा, '' हमने पहले से ही ठोस एवं अच्छे संबंधों को और मजबूत किए जाने के मकसद के साथ बेहद अनुकूल माहौल में सीमा संबंधी मुद्दों को लेकर अपने विचारों और अवधारणाओं का आदान-प्रदान किया।''

यह भी पढ़े | आगामी 2 दिसंबर से पश्चिम बंगाल से 54 गैर-उपनगरीय यात्री रेल सेवाएं चलाई जाएंगी- केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, '' हमने कुछ महत्वपूर्ण सीमा मुद्दों पर चर्चा की और सभी प्रकार के सीमा-पार अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सहमति जतायी।''

वहीं, बीजीबी के अतिरिक्त महानिदेशक फरीद हसन ने कहा कि दोनों पक्षों ने मादक पदार्थों की तस्करी, विस्फोटक और मानव तस्करी जैसे सीमा अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करने को लेकर सहमति जतायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\