जरुरी जानकारी | इंडिगो का मुनाफा मार्च तिमाही में 62 प्रतिशत बढ़कर 3,068 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 62 प्रतिशत उछलकर 3,068 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 21 मई देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में 62 प्रतिशत उछलकर 3,068 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,894.8 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि यह उसका चौथी तिमाही का अब तक का सर्वाधिक मुनाफा है। इसके निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 10 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है।

एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में इंडिगो के यात्रियों की संख्या 19.6 प्रतिशत बढ़कर 3.19 करोड़ हो गई।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 23,097.5 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 18,505.1 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बयान में कहा, “हवाई यात्रा की मजबूत मांग और रणनीति पर अमल से पिछले वित्त वर्ष के लिए इंडिगो का शुद्ध लाभ 7,258.4 करोड़ रुपये रहा। विदेशी मुद्रा विनिमय के प्रभाव को छोड़कर इंडिगो ने 8,867.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।”

कंपनी ने कहा, “मार्च तिमाही के लिए इंडिगो का शुद्ध लाभ 3,067.5 करोड़ रुपये रहा, जो अब तक कंपनी की किसी भी चौथी तिमाही में सर्वाधिक है।”

मार्च तिमाही में इंडिगो की यात्री टिकट आय 25.4 प्रतिशत बढ़कर 19,567.3 करोड़ रुपये हो गई जबकि अन्य आय 25.2 प्रतिशत बढ़कर 2,152.5 करोड़ रुपये हो गई।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में एयरलाइन ने कुल 11.8 करोड़ लोगों को यात्रा कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा