जरुरी जानकारी | इंडिगो का परिचालन रविवार को सामान्य हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरलाइन कंपनी इंडिगो का परिचालन रविवार को सामान्य हो गया। एक दिन पहले शनिवार को एयरलाइन में प्रणालीगत गड़बड़ी के कारण हवाई अड्डों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा था।

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर एयरलाइन कंपनी इंडिगो का परिचालन रविवार को सामान्य हो गया। एक दिन पहले शनिवार को एयरलाइन में प्रणालीगत गड़बड़ी के कारण हवाई अड्डों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा था।

एयरलाइन प्रतिदिन 2,000 से अधिक उड़ानों का परिचालन करती है।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि अब परिचालन सामान्य है।

शनिवार को कई घंटों तक व्यवधान चला और देर रात तक परिचालन सामान्य हो सका।

इंडिगो ने शनिवार रात 11.11 बजे सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “हमारी प्रणालियां सामान्य हो गई हैं और सुचारू रूप से चल रही हैं।”

उसने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया।

शनिवार को विमान सेवा बाधित होने से इंडिगो यात्रियों के लिए हवाई अड्डा सेवाएं प्रभावित हुईं और कुछ उड़ानों में देरी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी