जरुरी जानकारी | इंडिगो का शुद्ध घाटा अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 3,174 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उसकी आय में कमी से नुकसान बढ़ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका कुल घाटा 2,844 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उसकी आय में कमी से नुकसान बढ़ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका कुल घाटा 2,844 करोड़ रुपये था।

इंडिगो ने एक बयान में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय 177.2 प्रतिशत बढ़कर 3,170 करोड़ रुपये हो गई। वही इससे पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि में उसकी कुल आय 1,143 करोड़ रुपये थी।

विमानन कंपनी का कुल खर्च चालु वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 59.2 प्रतिशत बढ़कर 6,344 करोड़ रुपये रहा। जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,986 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कहा, ‘‘पहली तिमाही के हमारे वित्तीय परिणाम कोविड की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुए। मई और जून के महीनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई।’’

उन्होंने कहा कि दूसरी लहर का प्रभाव घटने के साथ कंपनी को जुलाई और अगस्त के लिए उड़ानों की टिकट बुकिंग में मामूली सुधार देखने को मिल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा