देश की खबरें | इंडिगो की मुंबई-फुकेट उड़ान को खराब मौसम के कारण पेंगांग की ओर मोड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडिगो की मुंबई से थाईलैंड के फुकेट जा रही उड़ान का रास्ता खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को मलेशिया के पेनांग की ओर मोड़ना पड़ा। विमानन कंपनी ने यह यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 सितंबर इंडिगो की मुंबई से थाईलैंड के फुकेट जा रही उड़ान का रास्ता खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को मलेशिया के पेनांग की ओर मोड़ना पड़ा। विमानन कंपनी ने यह यह जानकारी दी।

कुछ लोगों ने भी सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से विमान का रास्ता बदले जाने की जानकारी दी।

इंडिगो ने एक बयान जारी कर बताया, ‘‘ फुकेट में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण, मुंबई से फुकेट जा रही उड़ान 6ई 1701 का रास्ता निकटतम हवाई अड्डे मलेशिया के पेनांग की ओर मोड़ा गया है।’’

विमानन कंपनी ने बताया कि फुकेट (थाईलैंड) तक उड़ान संचालन के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है और इसमें कुछ समय लग सकता है।

बयान के मुताबिक ‘‘यात्रियों को अप्रत्याशित मार्ग परिवर्तन के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। इस बीच, उनकी सुविधा के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है।’’

विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान ए320 श्रेणी के विमान से संचालित की जा रही थी।

इंडिगो ने कहा कि विमानन कंपनी का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं होने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक एहतियात के तौर पर विमान का मार्ग पेनांग की ओर परिवर्तित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट