देश की खबरें | पायलट के बीमार पड़ने के कारण इंडिगो की दिल्ली-पुणे उड़ान में चार घंटे से ज्यादा का विलंब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में शुक्रवार को पायलट के बीमार पड़ जाने के कारण साढ़े चार घंटे का विलंब हुआ।

मुंबई, पांच जुलाई दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में शुक्रवार को पायलट के बीमार पड़ जाने के कारण साढ़े चार घंटे का विलंब हुआ।

एअरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने पायलट को ‘‘उचित’’ चिकित्सा सहायता प्रदान की तथा चार जुलाई को उड़ान संख्या 6ई2262 के परिचालन के लिए वैकल्पिक चालक दल की व्यवस्था की।

शुक्रवार को इसी तरह की घटना में बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले एअर इंडिया के एक पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।

इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे चालक दल में से एक, जो चार जुलाई को दिल्ली से पुणे के लिए इंडिगो की उड़ान 6ई 2262 को संचालित करने वाले थे, उड़ान भरने से पहले अस्वस्थ हो गये।’’

बयान में कहा गया कि अस्वस्थ सदस्य को उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की गई तथा विमान के परिचालन के लिए एक वैकल्पिक चालक दल को नियुक्त किया गया, जिसके कारण उड़ान में देरी हुई।

इंडिगो ने इस संबंध में विशिष्ट विवरण साझा नहीं किया।

इंडिगो ने बयान में कहा, ‘‘इसके अलावा, पुणे हवाई अड्डे पर अस्थायी प्रतिबंधों के कारण उड़ान में और देरी हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया