इंडिगो ने कहा, वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए होगी

इंडिगो ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के वेतन में पांच से 25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी। इसके अलावा कंपनी ने वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए मई, जून और जुलाई में बिना वेतन अवकाश कार्यक्रम की भी घोषणा की थी।

जमात

नयी दिल्ली, नौ मई देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि उसके वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए लागू होगी। कंपनी ने कहा है कि इन कर्मचारियों का मूल वेतन बहाल करने का फैसला वित्त वर्ष के अंत में किया जाएगा।

इंडिगो ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के वेतन में पांच से 25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी। इसके अलावा कंपनी ने वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए मई, जून और जुलाई में बिना वेतन अवकाश कार्यक्रम की भी घोषणा की थी।

एयरलाइन ने यह घोषणा कर्मचारियों को भेजे गए आंतरिक ई-मेल के जरिये की है। हालांकि, इस मामले में कंपनी कई बार रुख में बदलाव करती रही है। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के चलते सभी वाणिज्यिक उड़ानें बंद हैं। इससे घरेलू एयरलाइंस के समक्ष बड़ा संकट पैदा हो गया है।

पीटीआई के पास भी इस ई-मेल की प्रति है। इसमें एयरलाइन ने कहा है कि वेतन में कटौती मई से पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में लागू रहेगी। कंपनी कर्मचारियों को अप्रैल माह के पूरे वेतन का भुगतान पहले ही कर चुकी है।

एयरलाइन ने सबसे पहले 19 मार्च को कर्मचारियों के वेतन में कटौती की घोषणा की थी। उस समय यह तय हो गया था कि कोविड-19 की वजह से बड़े संकट की स्थिति बनने वाली है। हालांकि, बाद में ‘सरकार की इच्छा के अनुसार’ कंपनी ने वेतन कटौती की घोषणा को वापस ले लिया था।

इसके बाद शुक्रवार सुबह एयरलाइन ने कहा कि उसने पहले जो वेतन कटौती की घोषणा की है, उसे वह मई से लागू करेगी। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा कि हमने मार्च और अप्रैल माह का पूरा वेतन दे दिया है। लेकिन हमारे पास मई से वेतन कटौती की मूल घोषणा को लागू करने के अलावा विकल्प नहीं है।

इसके बाद शुक्रवार रात को भेजे ई-मेल में एयरलाइन ने कर्मचरियों को स्पष्ट किया कि यह वेतन कटौती पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए होगी। कर्मचारियों का मूल वेतन बहाल करने पर कंपनी ने कहा है कि इस बारे में फैसला चालू वित्त वर्ष के अंत तक किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी