जरुरी जानकारी | इंडिगो को पहली तिमाही में 3,090.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 3,090.6 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, दो अगस्त देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 3,090.6 करोड़ रुपये रहा है।

एयरलाइन की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी का यह किसी भी तिमाही का सबसे ऊंचा मुनाफा है, जो ‘‘ हमारे मजबूत परिचालन प्रदर्शन, रणनीति के बेहतर क्रियान्वयन के साथ अनुकूल बाजार स्थितियों को दर्शाता है।’’

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,064.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी का राजस्व चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 17,160.9 करोड़ रुपये रहा, जो उसका किसी भी तिमाही में अभी तक का सबसे अधिक राजस्व है।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि मजबूत परिचालन प्रदर्शन के जरिये इस तिमाही में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। इससे समीक्षाधीन अवधि में हमें किसी भी तिमाही की तुलना में सबसे अधिक मुनाफा हुआ है।

कंपनी ने हाल ही में 500 विमानों का एक नया ऑर्डर दिया था। इस तरह कंपनी ने करीब 1,000 विमानों का ऑर्डर दे दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा