जरुरी जानकारी | एटीसी मंजूरी के बगैर इंडिगो के विमान ने बाकू के लिए उड़ान भरी, डीजीसीए जांच में जुटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन नियामक डीजीसीए हवाई यातायात नियंत्रक की मंजूरी के बगैर इंडिगो की एक उड़ान के दिल्ली से बाकू के लिए रवाना होने की घटना की जांच कर रहा है।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी विमानन नियामक डीजीसीए हवाई यातायात नियंत्रक की मंजूरी के बगैर इंडिगो की एक उड़ान के दिल्ली से बाकू के लिए रवाना होने की घटना की जांच कर रहा है।

इसके साथ ही इस उड़ान का संचालन करने वाले पायलटों को जांच होने तक ‘रोस्टर’ से हटा दिया गया है। यह घटना 28 जनवरी की है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि नियामक हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) की मंजूरी के बिना इंडिगो के इस विमान के उड़ान भरने की घटना की जांच कर रहा है। यह उड़ान दिल्ली से अजरबैजान की राजधानी बाकू के बीच संचालित थी।

इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘28 जनवरी, 2024 को दिल्ली और बाकू के बीच संचालित इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1803 के बारे में आई रिपोर्टों के संदर्भ में घटना की जांच चल रही है। इस मामले में जरूरत के हिसाब से उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

घटनाक्रम से परिचित एक अधिकारी ने कहा कि एटीसी ने विमान के पायलट को उड़ान भरने के लिए इंतजार करने की सलाह दी थी। लेकिन विमान ने उड़ान भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी और एटीसी से मंजूरी मिले बगैर ही उड़ान भर गया।

इस घटना के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू