जरुरी जानकारी | इंडिगो को तीसरी तिमाही में 130 करोड़ रुपये का लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 129.8 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, चार फरवरी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 129.8 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को अपने तिमाही नतीजों की जानकारी दी। उसने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की समान तिमाही में उसे 620.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इंटरग्लोब एविएशन की दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में आय बढ़कर 9,294.8 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 4,910 करोड़ रुपये थी।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हम तीसरी तिमाही में लाभ कमाने में सक्षम रहे। यह दर्शाता है कि हमारा व्यापार मॉडल मौलिक रूप से मजबूत है।’’

इंटरग्लोब एविएशन ने एक अलग बयान में अपने सह-संस्थापक एवं प्रवर्तक राहुल भाटिया को तत्काल प्रभाव से कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाये जाने की भी घोषणा की। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में भाटिया की नियुक्ति पर मुहर लगाई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा