जरुरी जानकारी | इंडिगो को केवल छह महीने के लिए चौड़े आकार वाले विमान पट्टे पर लेने की अनुमति मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो को तुर्की की एयरलाइन से छह महीने तक के लिए चौड़े आकार वाले बोइंग विमानों को ‘वेट लीज’ (विमान के साथ चालक दल के सदस्य भी शामिल) पर लेने की अनुमति दे दी है।
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो को तुर्की की एयरलाइन से छह महीने तक के लिए चौड़े आकार वाले बोइंग विमानों को ‘वेट लीज’ (विमान के साथ चालक दल के सदस्य भी शामिल) पर लेने की अनुमति दे दी है।
नियामक ने साथ ही घरेलू विमानन कंपनी की इन विमानों को दो साल तक के लिए पट्टे पर लेने के अनुरोध को खारिज कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि डीजीसीए ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन के विमान को लंबी अवधि के लिए पट्टे (वेट लीज) पर लेने के अनुरोध को ठुकरा दिया है।
नियामक ने कहा है कि यह कदम एक मजबूत विदेशी विमानन कंपनी की मिलीभगत से यातायात अधिकारों को प्रभावित कर सकता है।
इंडिगो के पास वर्तमान में अपने बेड़े में केवल छोटे आकार वाले विमान हैं। कंपनी ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अधिक उड़ानें संचालित करने के लिए चौड़े आकर वाले विमानों को पट्टे पर लेने का फैसला किया है।
सूत्रों ने कहा कि डीजीसीए ने इंडिगो को तुर्की की एयरलाइन से चौड़े आकार वाले विमान को तीन महीने के लिए पट्टी पर लेने की अनुमति दी है और इस अवधि को और तीन महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)