जरुरी जानकारी | तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को मस्कट भेजा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अबू धाबी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान को सोमवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण मस्कट की ओर मोड़ दिया गया।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई अबू धाबी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान को सोमवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण मस्कट की ओर मोड़ दिया गया।
एयरलाइन ने बयान में कहा कि आवश्यक रखरखाव के बाद विमान पुनः परिचालन में आ जाएगा।
विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।
बयान के अनुसार, “अबू धाबी से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान 6ई 1406 को तकनीकी खराबी के कारण मस्कट की ओर मोड़ दिया गया।”
बयान में कहा गया है कि यात्रियों को मस्कट में होटल में ठहराने की पेशकश की गई है।
उड़ानों की निगरानी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, यह उड़ान ए320 नियो विमान संचालित कर रहा था।
एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों के गंतव्य तक की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)