देश की खबरें | अमृतसर जा रहा इंडिगो का विमान दिल्ली लौटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमृतसर जा रहा इंडिगो का एक विमान एहतियात के तौर पर ‘ब्लैकआउट’ उपायों के लागू होने के बाद सोमवार शाम राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 मई अमृतसर जा रहा इंडिगो का एक विमान एहतियात के तौर पर ‘ब्लैकआउट’ उपायों के लागू होने के बाद सोमवार शाम राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24.कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली से अमृतसर जा रहा विमान 6ई2045 कुछ देर उड़ान भरने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।

सूत्रों ने बताया कि एहतियातन ‘ब्लैकआउट’ के कारण अमृतसर हवाई अड्डा बंद होने के चलते विमान को वापस लौटना पड़ा।

इस संबंध में इंडिगो की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

अमृतसर उन 32 हवाई अड्डों में शामिल है जिन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बाद सोमवार को नागरिक उड़ानों के लिए पुनः खोल दिया गया।

सीमा से सटे अमृतसर में हवाई हमले का सायरन बजाया गया।

अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने एक संदेश में कहा, ‘‘हम सतर्क हैं। हम ब्लैकआउट लागू कर रहे हैं।’’ उन्होंने लोगों से खिड़कियों से दूर रहने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट