जरुरी जानकारी | ‘इंडियासाइज’ इस महीने के अंत में भारत टेक्स में जारी किया जाएगा: कपड़ा सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुप्रतीक्षित ‘इंडियासाइज’ पहल इस महीने के अंत में भारत टेक्स कार्यक्रम में जारी की जाएगी। कपड़ा सचिव नीलम शमी राव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह एक अध्ययन है जिसका उद्देश्य भारतीय शरीर के आकार के हिसाब से बेहतर ढंग से डिजाइन किए गए मानकीकृत माप स्थापित करना हैं।द

नयी दिल्ली, चार फरवरी बहुप्रतीक्षित ‘इंडियासाइज’ पहल इस महीने के अंत में भारत टेक्स कार्यक्रम में जारी की जाएगी। कपड़ा सचिव नीलम शमी राव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह एक अध्ययन है जिसका उद्देश्य भारतीय शरीर के आकार के हिसाब से बेहतर ढंग से डिजाइन किए गए मानकीकृत माप स्थापित करना हैं।द

खुदरा परिधानों के लिए मानकीकृत माप को अपनाने से पहले उद्योग को किसी भी आवश्यक बदलाव के बारे में प्रतिक्रिया देने के लिए मानवशास्त्रीय डेटा का एक सेट सार्वजनिक जानकारी में लाया जाएगा।

वर्तमान में, भारत में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड कपड़ों के लिए अमेरिका या ब्रिटेन के माप का उपयोग करते हैं, जिनमें ‘छोटे’, ‘मध्यम’ और ‘बड़े’ आकार होते हैं।

हालांकि, पश्चिमी शरीर के प्रकार.. ऊंचाई, वजन या शरीर के अंगों के विशिष्ट माप के मामले में भारतीयों से भिन्न होते हैं, जो कभी-कभी फिटिंग ठीक नहीं बैठने का कारण बनते हैं।

कपड़ा मंत्रालय ने भारतीय परिधान क्षेत्र के लिए मानक शरीर के आकार विकसित करने के लिए इंडियासाइज परियोजना को मंजूरी दी है, ताकि इस बारे में मौजूदा असमानताओं और विसंगतियों को दूर किया जा सके।

कपड़ा सचिव ने कहा, ‘‘इंडियासाइज़ मूल रूप से एक वैज्ञानिक अध्ययन है, इसलिए वह उद्योग के साथ एक मास्टरक्लास करेंगी। वह उद्योग के साथ कई सत्र करेंगी। वह उद्योग के लिए मानवशास्त्रीय आंकड़ों का एक निश्चित सेट भी जारी करेंगी, ताकि उद्योग को पता चल सके कि वे किस तरह का बदलाव और किस तरह की बारीकियां चाहते हैं।’’

सचिव यहां भारत टेक्स 2025 ऐप और वेबसाइट के अनावरण के अवसर अपनी बात रख रही थीं।

भारत टेक्स 2025, 14-17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह एक विशाल प्रदर्शनी है जिसमें 5,000 से अधिक प्रदर्शकों, 120 देशों के 6,000 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और 1,20,000 से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा