देश की खबरें | भारत की मौसम पूर्वानुमान प्रणाली दुनियाभर में सबसे बेहतर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रीजीजू ने बुधवार को कहा कि भारत की मौसम पूर्वानुमान प्रणाली दुनियाभर की सभी प्रणालियों से बेहतर है और बीते कुछ सालों में उसके नतीजे सटीक रहे हैं।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रीजीजू ने बुधवार को कहा कि भारत की मौसम पूर्वानुमान प्रणाली दुनियाभर की सभी प्रणालियों से बेहतर है और बीते कुछ सालों में उसके नतीजे सटीक रहे हैं।

रीजीजू ने यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए रेखांकित किया कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की भूमिका अहम हो गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारी मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और उसके नतीजे बीते कुछ सालों के दौरान दुनिया की सभी अन्य प्रणालियों से बेहतर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि अगले तीन सालों में देश में डॉप्लर रडार की संख्या 35 से बढ़ाकर 68 कर दी जाएगी।

जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर आईएमडी की अहम भूमिका बताते हुए रीजीजू ने कहा, “हम आपदाओं को तो रोक नहीं सकते हैं, लेकिन आईएमडी की चेतावनियों का पालन कर उनका प्रभाव कम कर सकते हैं।”

मंत्री ने कहा कि 2014 से आईएमडी ने बेहतरीन काम किया है और इसने चक्रवात बिपारजॉय का सटीक पूर्वानुमान जताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी