खेल की खबरें | नेपाल को सात विकेट से हराकर भारत की दृष्टिबाधित महिला टीम ने श्रृंखला जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सुषमा पटेल की 37 गेंद में 45 रन की पारी की बदौलत भारत ने गुरुवार को चौथे टी20 मुकाबले में नेपाल को यहां सात विकेट से हराकर दृष्टिबाधित महिलाओं की पांच मैच की द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली।

मुंबई, 14 दिसंबर सुषमा पटेल की 37 गेंद में 45 रन की पारी की बदौलत भारत ने गुरुवार को चौथे टी20 मुकाबले में नेपाल को यहां सात विकेट से हराकर दृष्टिबाधित महिलाओं की पांच मैच की द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली।

नेपाल की टीम टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी। मेहमान टीम ने कप्तान बिंता पुन की 69 रन की पारी और मानकेशी चौधरी के साथ उनकी 101 रन की साझेदारी से 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया।

इस जोड़ी के टूटने के बाद भारत ने नेपाल को लगातार झटके दिए जिससे मेहमान टीम ने अंतिम चार ओवर में चार विकेट गंवाए।

‘मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुनी गई सुषमा के अलावा रवानी, बसंती हंसदा और सिमु दास की पारियों की बदौलत भारत ने तीन विकेट गंवाकर 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

श्रृंखला का अंतिम मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

भारत ने पहले दो टी20 मैच जीते थे जिसके बाद नेपाल ने वापसी करते हुए बुधवार को तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\