विदेश की खबरें | नामीबिया अफ्रीका में भारत का ‘‘मूल्यवान और विश्वसनीय साझेदार’’: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत नामीबिया के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहता है जो अफ्रीका में एक ‘‘मूल्यवान और विश्वसनीय साझेदार’’ है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विंडहोक (नामीबिया), नौ जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत नामीबिया के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहता है जो अफ्रीका में एक ‘‘मूल्यवान और विश्वसनीय साझेदार’’ है।

मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में यहां पहुंचे हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है।

नामीबिया की अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यापार मंत्री सेल्मा अशीपाला-मुसावी ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी का नामीबिया में आगमन पर पारंपरिक स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कुछ देर पहले विंडहोक पहुंचा। नामीबिया एक मूल्यवान और विश्वसनीय अफ्रीकी साझेदार है जिसके साथ हम द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मिलने और नामीबियाई संसद को संबोधित करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

विदेश मंत्रालय ने मोदी की घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की पांच देशों की यात्रा से पहले एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि मोदी राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर नामीबिया की यात्रा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नामीबिया के संस्थापक जनक एवं प्रथम राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. सैम नुजोमा को भी श्रद्धांजलि देंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा नामीबिया के साथ भारत के बहुआयामी और गहरे ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम