खेल की खबरें | भारत की अंडर-20 महिला टीम ने रूस के खिलाफ हार के साथ पिंक यूथ कप अभियान समाप्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की अंडर-20 महिला टीम ने मंगलवार को यहां एमिरहान स्पोर्ट सेंटर में रूस के खिलाफ 0-3 से हार के साथ पिंक लेडीज अंडर-20 यूथ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना अभियान समाप्त किया।

मानवगत (तुर्की), 25 फरवरी भारत की अंडर-20 महिला टीम ने मंगलवार को यहां एमिरहान स्पोर्ट सेंटर में रूस के खिलाफ 0-3 से हार के साथ पिंक लेडीज अंडर-20 यूथ कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना अभियान समाप्त किया।

रूस ने शुरुआती 17 मिनट के अंदर दो गोल किए और फिर मध्यांतर के तुरंत बाद एक और गोल किया।

मारिया नाचेइवा ने 15वें मिनट में रूस को बढ़त दिलाई जबकि दो मिनट के भीतर पोलिना पावलोवा ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

मध्यांतर तक रूस की टीम 2-0 से आगे थी।

दूसरे हाफ के दूसरे ही मिनट में नतालिया पेर्मिनोवा ने एक और गोल दागकर अपनी टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले भारत को गोल करने के कुछ मौके मिले लेकिन टीम इन्हें गोल में बदलने में सफल नहीं हो सकी।

भारतीय टीम ने पिछले सप्ताह जोर्डन को 2-1 और हांगकांग को 1-0 से हराया था।

भारत के लिए ये मैत्री मैच सैफ अंडर-20 महिला चैंपियनशिप और एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी का हिस्सा थे जो क्रमशः जुलाई और अगस्त में होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\