खेल की खबरें | भारत की अंडर-18 रिकर्व पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की अंडर-18 पुरुष रिकर्व टीम ने शुक्रवार को यहां तीरंदाजी विश्व युवा चैम्पियनशिप में कोलंबिया को 6-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।

लिमेरिक (आयरलैंड), सात जुलाई भारत की अंडर-18 पुरुष रिकर्व टीम ने शुक्रवार को यहां तीरंदाजी विश्व युवा चैम्पियनशिप में कोलंबिया को 6-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।

कांस्य पदक के एकतरफा प्लेऑफ में उज्जवल धामा, गोल्डी मिश्रा और अगस्तय सिंह ने दबदबा बनाते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी मेक्सिको की टीम को सीधे सेटों में 49-47, 50-49 में पराजित किया।

भारत ने अभी तक तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीत लिये हैं।

भारत की महिला कम्पाउंड टीम ने गुरुवार को अंडर-18 और अंडर-21 टीम खिताब जीतकर दूसरा और तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया था।

प्रियांश और अवनीत कौर ने बुधवार को जूनियर मिश्रित टीम कम्पाउंड स्पर्धा जीतकर खाता खोला था।

भारत ने पुरुष अंडर-18 कम्पाउंड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। इसके अलावा दो कांस्य पदक भी जीते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\