जरुरी जानकारी | भारत का चाय निर्यात पिछले साल 25.46 करोड़ किलोग्राम रहा : चाय बोर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का चाय निर्यात पिछले साल 25.46 करोड़ किलोग्राम तक पहुंच गया। इसके साथ ही भारत चाय के निर्यात में वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया। भारतीय चाय बोर्ड ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

कोलकाता, 17 अप्रैल भारत का चाय निर्यात पिछले साल 25.46 करोड़ किलोग्राम तक पहुंच गया। इसके साथ ही भारत चाय के निर्यात में वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया। भारतीय चाय बोर्ड ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

पिछले साल चाय निर्यात से कुल मूल्य प्राप्ति 7,111.43 करोड़ रुपये की हुई, जो 2023 की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाती है।

क्षेत्रीय योगदान के संदर्भ में, उत्तर भारत 15.48 करोड़ किलोग्राम चाय के निर्यात के साथ सबसे आगे रहा, जिससे 4,833.12 करोड़ रुपये की मूल्य प्राप्ति हुई।

दक्षिण भारत ने 9.98 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जिससे 2,278.31 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

बयान में कहा गया है कि मात्रा के लिहाज से उत्तर भारत का हिस्सा 60.79 प्रतिशत और मूल्य के लिहाज से 66.96 प्रतिशत रहा, जबकि दक्षिण भारत ने मात्रा के लिहाज से 39.21 प्रतिशत और मूल्य के लिहाज से 32.04 प्रतिशत का योगदान दिया।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाला चाय बोर्ड देश भर में चाय की खेती, विनिर्माण और विपणन की सुविधा प्रदान करता है।

बयान में कहा गया है कि वर्ष 2023 में भारत का कुल चाय निर्यात 23.16 करोड़ किलोग्राम रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड