देश की खबरें | जी20 शिखर सम्मेलन से भारत का कद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढा है : कृष्णपाल गुर्जर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से भारत का कद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक दूरदर्शिता का परिणाम है।

जयपुर, 10 सितंबर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से भारत का कद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक दूरदर्शिता का परिणाम है।

बांदीकुई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गुर्जर ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से भारत का कद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक दूरदर्शिता का परिणाम है और आज भारत आर्थिक व सांस्कृतिक रूप से भी मजबूत हुआ है।

मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक नेता मानते हुए रूस, अमेरिका और फ्रांस ने भारत के साथ प्रौद्योगिकी साझा करने को लेकर समझौता किया है, आज भारत आर्थिक व सांस्कृतिक रूप से भी मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना और इस दौरान तैयार घोषणा पत्र पर सभी सदस्य देशों द्वारा निर्विरोध रूप से मुहर लगाना हमारे देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

गुर्जर ने कहा कि इस सम्मेलन की बडी उपलब्धि यह रही कि ‘व्यापारिक इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर’ की घोषणा हुई इससे वैश्विक स्तर पर आर्थिक समझौते को बल मिलेगा।

उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को सांस्कृतिक रूप से मजबूत किया है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं को रोकने में विफल रही है।

उन्होंने कहा प्रदेश में युवाओं के साथ भी धोखा हुआ है, कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल के दौरान 19 बार प्रश्नपत्र लीक हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ गहलोत सरकार मुफ्त बिजली का ढिंढोरा पीट रही है लेकिन लोगों को बिजली ही नहीं मिल पा रही है।’’

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और ‘परिवर्तन यात्रा’ के संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि यात्रा को पूरे प्रदेश में जनता का जन समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन में यात्रा को लेकर भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल अस्त-व्यस्त हो चुकी है, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश अपराध के मामले में शीर्ष पर आ गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में मिल रही है। विद्युत कटौती को देखे तो प्रदेश को बिजली मुफ्त नहीं बिजली मुक्त प्रदेश बना दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू