खेल की खबरें | भारत के सेंथिलकुमार ने एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने शुक्रवार को यहां एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप के पुरुष एकल सेमीफाइनल में हांगकांग के दूसरे वरीय एलेक्स लाउ त्स क्वान से हारने के बाद कांस्य पदक जीता।

कुचिंग (मलेशिया), 20 जून भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने शुक्रवार को यहां एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप के पुरुष एकल सेमीफाइनल में हांगकांग के दूसरे वरीय एलेक्स लाउ त्स क्वान से हारने के बाद कांस्य पदक जीता।

पुरुष एकल सूची में 45वें स्थान पर काबिज सेंथिलकुमार को 65 मिनट तक चले मैराथन अंतिम चार मुकाबले में दुनिया के 41वें नंबर के लाउ से 1-3 (9-11, 11-13, 11-5, 6-11) से हार का सामना करना पड़ा।

सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में कांस्य पदक मिलता है।

महाद्वीपीय टूर्नामेंट में सेंथिलकुमार का यह लगातार दूसरा पदक है। उन्होंने 2023 चरण में रजत पदक जीता था।

उनकी हार के साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत का अभियान भी समाप्त हो गया।

भारत की अनाहत सिंह और अभय सिंह अगले सप्ताह शुरू होने वाली युगल स्पर्धा में भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू