देश की खबरें | भारत की मिश्रित टीम ने जूनियर निशानेबाजी विश्व कप के 10 मीटर एयर राइफल का रजत और कांस्य जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने रविवार को जर्मनी के सुहल में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीता।

नयी दिल्ली, 25 मई भारत ने रविवार को जर्मनी के सुहल में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीता।

भारत इस तरह दो दिनों में टूर्नामेंट में दूसरी बार दो पोडियम स्थान हासिल करने में सफल रहा।

 नारायण प्रणव और ख्याति चौधरी की जोड़ी ने रजत जीता जबकि हिमांशु और शांभवी क्षीरसागर की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। भारत इससे पदक तालिका दोहरे अंक (दो स्वर्ण, चार रजत, चार कांस्य) पर पहुंचने में सफल रहा। सोमवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो और फाइनल होने हैं।

ख्याति और नारायण की जोड़ी ने 38 टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में 631.0 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया । यह जोड़ी चीन के हुआंग युटिंग (इस स्पर्धा के ओलंपिक चैंपियन, दो बार ओलंपिक पदक विजेता और सीनियर एयर राइफल विश्व चैंपियन) और हुआंग लिवानलिन (जूनियर एयर राइफल विश्व चैंपियन) की जोड़ी के पीछे रही। चीन की जोड़ी ने 632.6 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

स्वर्ण पदक के मैच में भारतीय जोड़ी ने चीन की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। टीमों टीमें 15वीं सीरीज तक 14-14 अंक की बराबरी पर थी।

चीन की जोड़ी ने 15वीं सीरीज को 0.5 से जीतकर 16 अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक जीता।

हिमांशु और शंभवी ने क्वालीफायर में 629.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक मैच खेलने का अधिकार आसिल किया।

यह जोड़ी तीसरे स्थान के मैच में एक समय अमेरिका के ग्रिफिन लेक और एलिजा स्पेंसर की जोड़ी के खिलाफ 1-7 से पीछे थी।

पदक हाथ से निकलने के खतरे के बीच उन्होंने जोरदार वापसी की और 13-7 से बढ़त बना ली। अमेरिकी टीम इसके बाद सिर्फ एक और सीरीज़ जीत सकी लेकिन भारतीय जोड़ी ने 17-9 से जीत की आसान जीत के साथ कांस्य पदक हासिल कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\