विदेश की खबरें | भारत की कोविड-19 जांच त्रुटिपूर्ण, लौट रहे यात्री पाए जा रहे संक्रमित : मैक्गोवन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर मार्क मैक्गोवन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि लौट रहे यात्रियों की भारत में की गई कोविड-19 जांच या तो त्रुटिपूर्ण है या विश्वास योग्य नहीं है जिससे व्यवस्था की ईमानदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं और यहां कुछ समस्या उत्पन्न हो रही है।

मेलबर्न, 27 अप्रैल पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर मार्क मैक्गोवन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि लौट रहे यात्रियों की भारत में की गई कोविड-19 जांच या तो त्रुटिपूर्ण है या विश्वास योग्य नहीं है जिससे व्यवस्था की ईमानदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं और यहां कुछ समस्या उत्पन्न हो रही है।

मैक्गोवन की टिप्पणी तब आई जब पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में अधिकारियों ने कहा कि पर्थ में होटल में पृथक-वास में रखे गए चार लोग भारत से वापस आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी इसलिए चिंतित हैं क्योंकि लौट रहे यात्रियों में से ज्यादातर ऐसे हैं जो भारत से वापस आ रहे हैं जहां महामारी की दूसरी लहर ने गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दी है।

मैक्गोवन ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘भारत से वापस आ रहे यात्रियों को लेकर हमें समस्या है। भारत में की गईं कुछ जांच या तो त्रुटिपूर्ण हैं या विश्वास योग्य नहीं हैं, और स्पष्ट है कि इससे यहां कुछ समस्या खड़ी हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि वायरस संक्रमण लेकर ऑस्ट्रेलिया पहुंच रहे लोगों की बड़ी संख्या से पता चलता है कि व्यवस्था विफल हो रही है।

मैक्गोवन ने कहा कि यह बड़ा सवाल है कि विमानों में सवार होने से पहले लोगों द्वारा दिखाई जा रहीं जांच रिपोर्ट क्या पूरी तरह सही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि जांच त्रुटिपूर्ण हैं या उनमें थोड़ी धोखेबाजी है जिससे कि लोग उड़ानों में सवार हो सकें तो इससे व्यवस्था की ईमानदारी पर सवाल खड़ा होता है और हमें इन समस्याओं से क्यों पीड़ित होना पड़ रहा है।’’

मैक्गोवन ने लोगों से भारत की यात्रा न करने का भी आग्रह किया।

इस बीच, गृह मंत्री कारेन एंड्रूज ने कहा कि भारत में स्थिति बहुत भयावह है जहां रोजाना संक्रमण के हजारों मामले आ रहे हैं और अनेक लोगों की मौत हो रही है।

उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि सरकार ऑस्ट्रेलिया से भारत को दी जा सकने वाली मानवीय सहायता पर विचार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\