खेल की खबरें | भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली की सीनियर टीम को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए यहां दौरे के अपने चौथे मैच में चिली की सीनियर टीम को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।

सेंटियागो, 22 जनवरी भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए यहां दौरे के अपने चौथे मैच में चिली की सीनियर टीम को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।

चिली ने मारियाना डेल जीसस लागोस (21वें मिनट) और फर्नांडा विलाग्रेन (51वें मिनट) के गोल की बदौलत प्रिंस आफ वेल्स कंट्री क्लब में दो बार बढ़त बनाई लेकिन दीपिका (40वें मिनट) और गगनदीप कौर (55वें मिनट) ने भारत को वापसी दिलाते हुए मैच ड्रॉ करा दिया।

दौरे के शुरुआती तीन मैचों में तीन जीत के साथ आत्मविश्वास के साथ भरी भारतीय टीम ने मैच में तेज शुरुआत की लेकिन पहले 15 मिनट में चिली के डिफेंस को भेदकर कोई बड़ा मौका बनाने में विफल रही।

दूसरी तरफ चिली ने पलटवार की रणनीति अपनाई और उसे इसका फायदा दूसरे क्वार्टर में मिला।

चिली की मारियाना को भारत के गोल के सामने करार शॉट खेलने का पर्याप्त समय मिला जिससे उन्होंने अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

भारत ने वापसी करते हुए मैच पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया लेकिन मेजबान टीम ने अपने मजबूत डिफेंस की बदौलत मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त को बरकरार रखा।

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने कई मौके बनाए। पेनल्टी कॉर्नर पर कई मौके गंवाने के बाद भारत ने 40वें मिनट में दीपिका के मैदानी गोल की बदौलत बराबरी हासिल की।

चिली को 51वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जब भारतीय टीम ने फाउल किया। विलाग्रेन ने इसे गोल में बदलकर चिली को 2-1 से आगे किया।

भारत ने हालांकि चार मिनट के भीतर की बराबरी हासिल कर ली जब उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिला और गगनदीप ने चिली की गोलकीपर को छकाते हुए स्कोर 2-2 कर दिया।

दोनों टीमों ने इसके बाद गोल करने में प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली।

भारतीय टीम शनिवार और रविवार को चिली की सीनियर टीम के खिलाफ दो मुकाबले और खेलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\